मैंने पा लिया है तुझको हे भगवान!

तू हर कदम पर साथ चलता है मेरे
तू हर जगह संग साथ रहता है मेरे
मैंने धूप में और छाँव में तुझको है पाया
मैं रात दिन तेरे ही संग हूँ गुनगुनाया
अब सब मेरा तुझ पे ही है कुर्बान
मैंने पा लिया है तुझको हे भगवान!
मैं तुझमें हूँ या तू कहीं मुझमें बसा है
सागर की बूँदों में ही तो सागर छुपा है
खुशबू हवा में है या खुशबू में हवा है
हर शै में तू ही, बस यही तेरा पता है
सब मुश्किलें अब हो गईं आसान
मैंने पा लिया है तुझको हे भगवान!

अच्छा लगा? तो अपनों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top